ब्रिटेन के एक कपल ने अपने दो महीने के बच्चे के साथ भारत यात्रा के दौरान Indian Railways और भारतीय मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया।
भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अक्सर यहां की संस्कृति, खानपान और लोगों के व्यवहार की तारीफ करते दिखाई देते हैं। इस बार ब्रिटेन के एक कपल ने अपने अनुभव साझा कर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। दंपति अपने सिर्फ दो महीने के बच्चे के साथ भारत यात्रा पर निकला हुआ है और उन्होंने Indian Railways को शहरों के बीच सफर करने का शानदार तरीका बताया है।
वायरल वीडियो में Hazel Lindsey और Martin Bailey ने कहा कि उनका बेटा Alexander भारतीय रेलवे में सफर का खूब आनंद ले रहा है। कपल के अनुसार, उन्हें पहले से ही भारत में ट्रेन से यात्रा करना पसंद था और बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने तय किया कि उसे भी इस अनुभव का हिस्सा बनाया जाएगा।
ब्रिटिश कपल ने कहा कि Indian Railways शहरों के बीच यात्रा करने का बेहतरीन माध्यम है। उनके मुताबिक ट्रेनें ज्यादातर समय पर रहती हैं और मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करना भी काफी आसान है।
हालांकि उन्होंने माना कि कुछ रेलवे स्टेशन काफी व्यस्त रहते हैं, लेकिन elevators और porters जैसी सुविधाएं यात्रियों की मदद करती हैं। खासकर छोटे बच्चे और ज्यादा सामान के साथ यात्रा करने वालों के लिए यह काफी उपयोगी साबित होता है।
Hazel Lindsey ने वीडियो में बताया कि उनका छोटा बच्चा भारत के माहौल को काफी enjoy कर रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में उनके बेटे को “जिंदगी की सबसे अच्छी नींद” मिली।
कभी tuk-tuk की सवारी के दौरान तो कभी dinner के समय baby carrier में ही बच्चा आराम से सो जाता था। कपल ने कहा कि भारत में लोगों का बच्चों के प्रति व्यवहार बेहद खास है और यही चीज उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित कर गई।
ब्रिटिश दंपति ने बताया कि भारत में लोग छोटे बच्चों को देखकर बेहद खुश हो जाते हैं। कई बार अजनबी लोग भी बच्चे को गोद में लेने या प्यार करने की इच्छा जताते थे।
कपल ने कहा कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन दूसरे parents को भारत आने से पहले इस तरह के cultural behaviour के लिए mentally prepared रहना चाहिए।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने भारतीय family culture और hospitality की तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा कि बच्चे को बड़ा करने के लिए पूरे गांव की जरूरत होती है और भारत वही गांव जैसा एहसास देता है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि भारतीय लोग बच्चों के प्रति बेहद caring होते हैं और यही चीज विदेशियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।
यह वीडियो Instagram पर hazel.lindsey_ Instagram Account से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
British Couple Praises Indian Railways, Indian Railways viral video, foreign tourists in India, India hospitality viral story, British family India trip, Indian culture viral news, Indian Railways experience, viral Instagram video, India family culture, foreign couple India travel
Sejal Pawar Controversy: FIR, NCW एक्शन और कथित वायरल चैट्स के दावों से मचा नया…
Want to watch FIFA World Cup 2026 live without paying extra? This guide explains how…
Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के पहले प्रदर्शन ने…
Reports claim Lena The Plug divorce from Adam22 and is seeking custody of their daughter.…
ICC suspends Cricket Canada, Cricket Canada corruption allegations, Cricket Canada funding freeze, Cricket Canada governance…
CBSE On-Screen Marking Tender Controversy: CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग टेंडर विवाद में केंद्र सरकार ने…