Vivo T5x 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होने वाला है। फोन में 7200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है। जानिए कीमत, फीचर्स और पूरी डिटेल।
दोस्तों, स्मार्टफोन मार्केट में एक नया बजट पावरहाउस आने वाला है। Vivo T5x 5G को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जिनका बजट कम है लेकिन वे दमदार बैटरी, अच्छा प्रोसेसर और बढ़िया कैमरा चाहते हैं। खबरों और लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है और इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। यही वजह है कि यह फोन लॉन्च से पहले ही टेक लवर्स के बीच काफी चर्चा में है।
अगर बॉक्स कंटेंट की बात करें तो इस फोन के साथ आपको स्मार्टफोन के अलावा एक प्रोटेक्टिव बैक कवर, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, टाइप-C चार्जिंग केबल, 44W का फास्ट चार्जर और सिम इजेक्टर टूल मिलने वाला है। यानी बेसिक यूज़ के लिए जरूरी लगभग सभी एक्सेसरीज़ बॉक्स में ही उपलब्ध रहेंगी।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में भी यह फोन काफी प्रीमियम लुक देने वाला है। बैक साइड देखने में ग्लास जैसा लगेगा लेकिन असल में इसमें प्लास्टिक बैक पैनल दिया जाएगा। फ्रेम भी प्लास्टिक का होगा। पीछे की तरफ वर्टिकल स्टाइल में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा, साथ में फ्लैश और एक खास रिंग लाइट भी दी जा सकती है जो नोटिफिकेशन लाइट की तरह काम करेगी। इस रिंग लाइट को कस्टमाइज भी किया जा सकेगा और इसके रंग को बदलने का विकल्प भी मिल सकता है, जिससे फोन का लुक थोड़ा यूनिक बन जाता है।
फोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले के साथ सेंटर पंच-होल कैमरा मिलेगा। बेज़ेल्स पहले के मुकाबले थोड़े पतले बताए जा रहे हैं, हालांकि नीचे की चिन थोड़ी मोटी हो सकती है। इसके अलावा इस फोन में IP69 रेटिंग मिलने की भी संभावना बताई जा रही है, जिसका मतलब है कि यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। बारिश में इस्तेमाल करने या हल्की-फुल्की पानी की छींटों से भी फोन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें लगभग 6.7 इंच का फुल HD+ IPS LCD पैनल मिलने की उम्मीद है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद महसूस होगी। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। पीक ब्राइटनेस लगभग 2000 निट्स तक हो सकती है और HDR10+ सपोर्ट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि अगर इसमें AMOLED डिस्प्ले होता तो वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर हो सकता था।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित बताया जा रहा है, जिससे बैटरी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस दोनों अच्छे रहने की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका AnTuTu स्कोर लगभग 1 मिलियन के आसपास हो सकता है। इसका मतलब है कि रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और मीडियम सेटिंग्स पर गेमिंग काफी स्मूद तरीके से की जा सकेगी।
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है। ऐप ओपनिंग, ऐप स्विचिंग और बैकग्राउंड प्रोसेसिंग में फोन अच्छा परफॉर्म करेगा। हालांकि अगर LPDDR5 RAM होती तो परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती थी।
कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का बोके या डेप्थ सेंसर मिलेगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इस प्राइस रेंज में यह कैमरा सेटअप काफी संतुलित माना जा सकता है। फोटो और वीडियो दोनों में अच्छी क्वालिटी मिलने की उम्मीद है, खासकर मेन कैमरा और सेल्फी कैमरा से। हालांकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं होना कुछ यूज़र्स को कमी लग सकती है।
बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। इसमें लगभग 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है। बायपास चार्जिंग खासतौर पर गेमिंग के दौरान उपयोगी होती है क्योंकि इसमें चार्जिंग के समय पावर सीधे प्रोसेसर तक जाता है, जिससे फोन कम गर्म होता है।
मल्टीमीडिया अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। म्यूजिक सुनने और मूवी देखने के दौरान ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर रहेगा। इसके अलावा फोन में कई बेसिक AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं जो आजकल लगभग हर नए स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं।
कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें करीब 11 बैंड का सपोर्ट मिलने की संभावना है। साथ ही IR ब्लास्टर जैसे फीचर भी मिल सकते हैं जिससे फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर चल सकता है और कंपनी की तरफ से कम से कम दो साल के मेजर अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है।
कीमत की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस फोन का बेस वेरिएंट कार्ड डिस्काउंट के बाद लगभग 16,000 रुपये के आसपास मिल सकता है। लॉन्च प्राइस थोड़ा ज्यादा हो सकता है लेकिन यह लगभग तय माना जा रहा है कि यह फोन 20,000 रुपये से कम की कीमत में उपलब्ध होगा। अगर ऐसा होता है तो इस प्राइस सेगमेंट में यह एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo T5x 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है और यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध होगा। अगर आप 15 से 17 हजार रुपये के बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, अच्छा प्रोसेसर और संतुलित कैमरा मिले, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Also Read : Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max – Full Comparison & Expert Analysis (2026)
Vivo T5x 5G
Vivo T5x 5G launch date India
Vivo T5x 5G price in India
Vivo T5x 5G specifications
Vivo T5x 5G battery 7200mAh
Vivo T5x 5G Dimensity 7400 Turbo
Vivo T5x 5G features
Vivo T5x 5G camera
Vivo T5x 5G Flipkart launch
Vivo T5x 5G under 20000
Vivo upcoming phone 2026
Best Vivo phone under 20000
Vivo T series smartphone
New Vivo 5G phone India
Budget 5G smartphone India
Sejal Pawar Controversy: FIR, NCW एक्शन और कथित वायरल चैट्स के दावों से मचा नया…
Want to watch FIFA World Cup 2026 live without paying extra? This guide explains how…
Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के पहले प्रदर्शन ने…
Reports claim Lena The Plug divorce from Adam22 and is seeking custody of their daughter.…
ICC suspends Cricket Canada, Cricket Canada corruption allegations, Cricket Canada funding freeze, Cricket Canada governance…
CBSE On-Screen Marking Tender Controversy: CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग टेंडर विवाद में केंद्र सरकार ने…
View Comments